बिजनेस

ONGC Target: ONGC के शेयर में है दम, 3 ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग, चेक करें टार्गेट

ONGC Share Price Target: जेफरीज ने ओएनजीसी के लिए 410 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है। यानी ये शेयर 29 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

ONGC के शेयर में है दम

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ONGC में निवेश की सलाह
  • 410 रु का है टार्गेट
  • देगा तगड़ा रिटर्न

ONGC Share Price Target: ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए, जेफरीज और इन्वेस्टेक ने ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन) के लिए "BUY" रेटिंग बनाए रखी है। गुरुवार 8 अगस्त को कंपनी का शेयर BSE पर 2.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 322.35 रु पर है। मगर फ्यूचर में इसके अच्छा रिटर्न देने की उम्मीद है। ओएनजीसी ने सोमवार को 30 जून, 2024 को समाप्त तिमाही के नतीजे पेश किए। इसका रेवेन्यू 35,266 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 33,814 करोड़ रुपये था। इसका प्रॉफिट लगभग 15% घटकर 8,939 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 10,527 करोड़ रुपये था। अब जानते हैं कि इसका शेयर कितना फायदा करा सकता है।

ये भी पढ़ें -

410 रु का है टार्गेट

इंवेस्टेक ने ओएनजीसी के लिए 350 रु और सीएलएसए ने 330 रु का टार्गेट दिया है। मगर जेफरीज ने ओएनजीसी के लिए 410 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है। यानी ये शेयर 29 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही से केजी बेसिन उत्पादन बढ़ने की उम्मीद जताई है। इसकी वैल्यूएशन भी आकर्षक बनी हुई है।

चेक करें शेयर का परफॉर्मेंस

  • 1 साल में ONGC का शेयर 86.11 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक इसने 57 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 6 महीने में ये 18 फीसदी ऊपर गया है
  • 1 महीने में शेयर 7.7 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article