Share Market में 21 साल की ग्रोथ में सिर्फ 5 दिन बने गेमचेंजर, आज तक पछता रहे चूकने वाले

शेयर मार्केट के निवेशकों को अक्सर सलाह दी जाती है कि बाजार में निवेश की टाइमिंग से ज्यादा अहम यह है कि कितने ज्यादा टाइम तक टिके हुए हैं। 21 साल का डाटा इसे साबित भी करता है।

Share Market Investment Growth Tips : शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह डेटा बेहद अहम सबक देता है। अप्रैल 2005 से जुलाई 2026 के बीच के 21 साल से ज्यादा के आंकड़ों के मुताबिक, बाजार के सिर्फ 5 सबसे शानदार कारोबारी दिन मिस करने से निवेशकों की दौलत में लाखों रुपये का अंतर पड़ सकता है। यह असर सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी देखने को मिला।

share market growth

बाजार में लगातार बने रहना जरूरी

अब अगर कोई निवेशक सोचता है कि बाजार में तेजी आने से पहले पैसा निकाल लेंगे और गिरावट के बाद दोबारा निवेश कर देंगे, तो यह रणनीति कितनी महंगी पड़ सकती है, इसका अंदाजा इस डेटा से लगाया जा सकता है। यह विश्लेषण अबाकस म्यूचुअल फंड (Abakkus Mutual Fund) ने किया है। इसमें अप्रैल 2005 से जुलाई 2026 के बीच प्रमुख भारतीय इक्विटी इंडेक्स के प्रदर्शन की तुलना की गई है। एक तरफ उस निवेशक को रखा गया, जो पूरे समय बाजार में निवेशित रहा और दूसरी तरफ उस निवेशक को, जिसने इस दौरान बाजार के सिर्फ 5 सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले दिन मिस कर दिए।

End of Feed