जून तक 18154 MSME बंद हुए, लेकिन 16.5% बढ़ी नौकरियां, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

MSME Jobs: जून 2026 तक 18,154 MSME बंद हुए, लेकिन रोजगार में 16.5% वृद्धि दर्ज हुई। सरकार ने हाईवे जुर्माने, ई-श्रम पंजीकरण और ई-रिक्शा सुरक्षा पर भी संसद में जानकारी दी।

MSME Jobs : देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सेक्टर (MSME Sector) को लेकर सरकार ने संसद में कई अहम जानकारियां दी हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जून 2026 तक देश में कुल 18,154 MSME इकाइयां बंद हो चुकी हैं, जिससे करीब 1.25 लाख लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है। हालांकि, दूसरी ओर MSME सेक्टर में रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़े हैं और वित्त वर्ष 2025-26 में इस क्षेत्र में रोजगार में 16.5 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है।

MSME Jobs, MSME Sector, MSME Closures,Shobha Karandlaje, Micro Small Medium Enterprises

सरकार ने संसद में MSME सेक्टर के बारे में कही बड़ी बातें (तस्वीर-PTI)

FY26 में MSME बंद होने की संख्या बढ़ी

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि MSME इकाइयों के बंद होने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में 62,747 MSME बंद हुए, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह संख्या 39,446 थी। इसी अवधि में बंद होने वाली इकाइयों के कारण प्रभावित रोजगार की संख्या भी बढ़ी है। FY26 में करीब 3.70 लाख नौकरियों पर असर पड़ा, जबकि FY25 में यह आंकड़ा 2.60 लाख था। सरकार के अनुसार, MSME सेक्टर में कई छोटी और मध्यम कंपनियां बाजार की चुनौतियों, लागत बढ़ने और कारोबार से जुड़ी परेशानियों के कारण बंद हुई हैं।

End of Feed