...फिर चमकेगी चांदी, सोना होगा और खरा! कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया क्या करें निवेशक?

अगर गोल्ड-सिल्वर में निवेश को लेकर प्लानिंग है और कोई कन्फ्यूजन है, तो मशहूर कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने पूरी रणनीति बताई है। जानें जेवरात से ETF तक आगे क्या हैं संभावनाएं और आप क्या करें?

Gold-Silver Price Prediction : गोल्ड अपने पीक से करीब 26% और चांदी करीब 39% नीचे है। पिछले करीब 6 महीने से दोनों कीमती धातुएं एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। मार्केट एक्सपर्ट इसे कंसोलिडेशन बता रहे हैं। ऐसे सवाल उठता है कि अगर किसी को गोल्ड और सिल्वर में निवेश करना है, तो क्या यह सही समय है या मौजूदा स्तर से भी गिरावट आ सकती है? इस सवाल का जवाब मशहूर कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने दिया है। अपने गोल्ड-सिल्वर आउटलुक में उन्होंने कई अहम बिंदुओं को उठाते हुए कहा है कि अब चांदी के फिर से चमकने के दिन लौट रहे हैं। खासतौर पर गोल्ड-सिल्वर रेश्यो भी पॉजिटिव संकेत दे रहा है। केडिया के मुताबिकचांदी का भाव आने वाले दिनों में 3.50 लाख तक जा सकता है और सोना फिर से अपने ऑल टाइम हाई 1.80 रुपये प्रति 10 ग्राम को छू सकता है।

Gold Silver Buy or not

गोल्ड सिल्वर रेश्यो दे रहा मजबूती के संकेत

कंसोलिडेशन लगभग पूरा

आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर के टेक्निकल लेवल को लेकर केडिया का मानना है कि दोनों ही कीमती धातुओं में लंबे कंसोलिडेशन का फेज अब पूरा होता दिख रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इनके नीचे जाने की तुलना मे ऊपर जाने की संभावनाएं ही ज्यादा नजर आती हैं। मसलन गोल्ड मई के आखिर से अगस्त के शुरुआत तक 3900 से 4100 डॉलर वाली रेंज को तोड़कर 4400 डॉलर की तरफ बढ़ रहा है। इसी तरह सिल्वर में भी मजबूती बन रही है।

End of Feed