इंस्टामार्ट की क्विक इंडिया मूवमेंट सेल: ट्रेंडिंग स्मार्टफोन्स Apple, Oppo और Vivo ने मेगा डिस्काउंट के साथ बनाई बढ़त

- मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में स्मार्टफोन के ऑर्डर में सबसे अधिक उछाल हुई है, जिससे महानगरों में त्योहारी टेक फीवर साफ दिखाई दिया। - वायरलेस ऑडियो ने सुर्खियां बटोरीं: boAt Airdopes, Rockerz, Dubstep Buzz और Hammer Airflow Plus इस वीकेंड में सबसे अधिक ऑर्डर किए गए टेक एक्सेसरीज रहे। - कुछ भाग्यशाली उपभोक्ताओं को उनके iPhone रिकॉर्ड समय में मिले, 7 मिनट से भी कम समय में! - कई खरीदारों ने अपनी कार्ट में कई गैजेट्स भर दिए, जिससे यह सेल एक पूरी तरह से टेक खरीदारी में बदल गई।

टेक प्रेमियों और त्योहारी सीजन में खरीदारों, दोनों के लिए इंस्टामार्ट की क्विक इंडिया मूवमेंट (QIM) सेल अभूतपूर्व गति से डिलीवर किए जा रहे स्मार्टफोन पर आकर्षक डील्स के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। त्योहारी सीजन के चलते उपभोक्ता बेहतर कैमरे, बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस वाले डिवाइस खरीद रहे हैं और ये सभी 28 सितंबर तक चलने वाली इंस्टामार्ट क्विक इंडिया मूवमेंट सेल में 10 मिनट के अंदर डिलीवर किए जा रहे हैं और ये सभी कम कीमतों पर उपलब्ध हैं।

.

इंस्टामार्ट की क्विक इंडिया मूवमेंट (QIM) सेल का शुरुआती वीकेंड गैजेट्स खरीदारों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था, जहां देश भर में स्मार्टफोन वर्चुअल स्टोर्स से धड़ाधड़ बिक रहे थे। मुंबई में सबसे अधिक फोन बिके, दिल्ली भी पीछे नहीं रही और अहमदाबाद ने भी साफ तौर पर अपनी छाप छोड़ी, यह साबित करते हुए कि गैजेट्स के प्रति प्रेम की कोई सीमा नहीं है।

End of Feed