कौन हैं लगातार 35 साल से जीत रहे प्रेम कुमार, जिन्हें बनाया जा रहा है बिहार विधानसभा का अध्यक्ष

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने 243 में से 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले चुके हैं। अब पिछले 8 बार से लगातार जीत रहे भाजपा विधायक प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को प्रचंड बहुमत मिला। NDA ने राज्य की कुल 243 में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसे 89 सीटें हासिल हुईं। JDU राज्य और NDA में भी दूसरे नंबर की पार्टी रही और नीतीश कुमार के नेतृत्व में उसे 85 सीटें मिलीं। बता दें कि भाजपा और जेडीयू दोनों ने ही राज्य में 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीटों पर जीत मिली, 5 सीटें हम और 4 सीटें RLM को मिलीं। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंत्रियों ने शपथ ले ली है। अब बारी विधानसभा अध्यक्ष की है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक प्रेम कुमार ने आज यानी सोमवार 1 दिसंबर को पर्चा भरा। उनका विधानसभा अक्ष्यक्ष चुनाव जाना तय है। उनके नाम की घोषणा कल यानी मंगलवार 2 नवंबर को हो सकती है।

Prem Kumar.

प्रेम कुमार का बिहार विधानसभा अध्यक्ष बनना तय!

35 साल से लगातार विधायक

प्रेम कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनका निर्वाचन क्षेत्र गया टाउन है। वह यहां सं लगातार 9 बार विधायक चुनकर आए हैं। साल 1990 में उन्होंने पहली बार गया टाउन विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी और तब से उन्होंने कभी भी हार का मुंह नहीं देखा। पिछले 35 वर्षों में उनका राजनीतिक करियर लगातार नई ऊचाइयां छूता चला गया। इस दौरान वह पार्टी संगठन में जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सरकार में भी मंत्री के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। प्रेम कुमार 2015 के विधानसभा चुनाव में NDA की हार के बाद बिहार में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए थे। उस समय नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ थे और महागठबंधन ने उनके ही नेतृत्व में चुनाव जीता था। वह बिहार में कृषि मंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्री, शहरी विकास और आवास मंत्री, को-ऑपरेटिव मंत्री आदि के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

End of Feed