Sitamarhi News: क्या है HIV के वायरल आंकड़ों सा सच? बिहार एड्स नियंत्रण समिति ने बताया हकीकत

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी में अचानक बढ़ते HIV मरीजों के दावों ने चिंता बढ़ाई, जिनमें 7400 से अधिक मरीज सामने आने का दावा किया गया है। लेकिन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने इन आंकड़ों को भ्रामक करार दिया है। समिति के अनुसार पिछले 20 वर्षों में कुल 6900 मरीज रजिस्टर हुए हैं, जबकि इस वर्ष सिर्फ 200 नए मरीज मिले।

Sitamarhi News: यह तो सभी जानते हैं कि HIV एक लाइलाज बीमारी है। ऐसे में अगर कहीं पर अचानक HIV मरीजों की बड़ी संख्या सामने आती है तो यह स्थानीय प्रशासन के साथ ही देश के लिए भी चिंता का विषय बन जाती है। बिहार के सीतामढ़ी जिले में HIV मरीजों की संख्या ने ऐसी ही चिंता बढ़ा दी है।

Hospital ward AI

सीतामढ़ी में HIV के मामलों में बढ़ाई चिंता, समिति ने बताई सच्चाई

HIV मरीजों की संख्या के जो आंकड़े आए हैं, वह काफी चिंताजनक हैं। सामने आए आंकड़ों में 7400 से ज्यादा HIV पॉजिटिव मरीजों का दावा किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, यहां पर हर रोज 40-60 नए मरीजों की भी पहचान हो रही है। इससे बिहार के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

End of Feed