बिहार में नेपाल बॉर्डर के पास मानव तस्करों का तांडव, 6 महीने में 100 से ज्यादा लड़कियां गायब

बिहार में नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों से पिछले 6 महीनों में 100 से ज्यादा लड़कियां लापता हो चुकी हैं। बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय मानव तस्करों के गिरोह नेपाल, चीन, ब्राजील, सऊदी अरब जैसे देशों से जुड़े हैं। तस्कर इन लड़कियों को विदेशों में बेचकर पैसा कमा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नेपाल, चीन, ब्राजील, सऊदी अरब में की जा रही लड़कियों की तस्करी
  • नशा कारोबारी द्वारा लड़कियों से नशे की तस्करी भी करवा रहे
  • बच्चे पैदा करने और देह व्यापार के लिए भेजा जा रहा विदेश

बिहार में मानव तस्करी यानी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग का धंधा जोरों पर है। पिछले 6 महीने में ही नेपाल बॉर्डर के जिलों से 100 से ज्यादा लड़कियां गायब हो चुकी हैं। हर बार लड़कियों के गायब होने से इलाके में सनसनी फैलती है, लेकिन कुछ ही दिनों में मामला आया-गया हो जाता है। लड़कियों के इस तरह गायब होने के मामले अब मानवाधिकार आयोग तक पहुंच चुके हैं।

women hand trafficking

उत्तर बिहार में मानव तस्करी की घटनाएं चरम पर (AI Image)

एडवोकेट एसके झा ने इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। उन्होंने चिंता भी जतायी है कि नेपाल, चीन, ब्राजील और सऊदी अरब जैसे देशों में बिहार से लड़कियों की तस्करी की जा रही है। मोतिहारी के पास भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह सक्रिय हैं।

End of Feed