Bihar Weather: बिहार में जाड़े की जकड़न तेज; कोहरे और ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, पछुआ हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 December 2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिसंबर बढ़ने के साथ बिहार में ठंड की तीव्रता तेजी से बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम घने कोहरे और लगातार गिरते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड में किसी राहत के आसार नहीं हैं और राज्य में शुष्क मौसम ही बना रहेगा। ऐसे में आइए जानें आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 December 2025: बिहार में दिसंबर के आगे बढ़ने के साथ ही ठंड और तेज होती जा रही है। राज्य भर में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घट गई है। दिन में हल्की धूप जरूर निकलती है, लेकिन ठंड का असर फिर भी कम होता दिखाई नहीं दे रहा।

Bihar Weather Today

बिहार का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और ठंड में राहत के भी फिलहाल संकेत नहीं मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में बारिश नहीं हुई, जिससे मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। मंगलवार की सुबह अधिकतर इलाकों में कोहरे की घनी परत छाई रही, जबकि समस्तीपुर में दृश्यता घटकर केवल 100 मीटर तक रह गई। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 22.4 से 28.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिसमें सबसे ज्यादा तापमान किशनगंज में रहा। न्यूनतम तापमान 8.4 से 15.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सबौर (भागलपुर) में रिकॉर्ड हुआ।

End of Feed