Madhya Pradesh: कांग्रेस एमएलए के बेटे का स्कैंडल, 6 महीने से गायब है आरोपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2021, 07:14 PM IST

उज्जैन के वडनगर ने कांग्रेस विधायक के बेटे करन मोरवाल पर दुष्कर्म का आरोप है। बड़ी बात यह है कि यह शख्स पिछले 6 महीने से गायब है। सवाल इसलिए भी लोग पूछ रहे हैं क्योंकि शिवराज सिंह चौहान कहते रहते हैं कि उनके राज में महिलाएं सुरक्षित हैं।

Madhya Pradesh: कांग्रेस एमएलए के बेटे का स्कैंडल, 6 महीने से गायब है आरोपी

मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नाम की जबरदस्त चर्चा हो रही है कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल की। करण मोरवाल पर रेप का आरोप है। उसे कोर्ट से फटकार तक लग चुकी है। लेकिन वो कहां है किसी को नहीं मालूम। पीड़िता चीख-चीख कर न्याय मांग रही है। पुलिस से गुहार कर रही है कि आरोपी को गिरफ्तार करे लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस के हाथ करण मोरवाल तक नहीं पहुंच पा रही है। हालांकि पुलिस ने करण मोरवाल को लेकर 15 हजार रुपए का इनाम भी रखा है..पहले ये इनाम 5 हजार का था जो अब बढ़ाकर 15 हजार कर दिया गया है। ऐसे में ये सवाल काफी अहम है कि करण मोरवाल कहां है। और तो और करण मोरवाल के पिता और कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल को भी ये मालूम नहीं है कि वो कहां है। इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। बावजूद इसके पुलिस अभी तक करण को पकड़ने में असफल है। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि पुलिस उसे जानबूझकर नहीं पकड़ रही है।  

एफआईआर में क्या है ? पीड़िता का आरोप 

2020 में चुनाव के संबंध में करण से मुलाकात।करण मोरवाल ने शादी का झांसा दिया।14 फरवरी 2021 को करण पीड़िता के घर गया 
करण खाने खिलाने के बहाने होटल ले गया।होटल में कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाया।19 से 21 फरवरी तक घर पर ही रहा करन।इसके बाद शादी की बात पर गालियां देने लगा।करन मोरवाल ने जान से मारने की धमकी दी।


करण मोरवाल पर आरोप
सब हेडर- धारा 376
अपराध- बलात्कार 
सजा - 7 साल जेल



376(2)N
अपराध- एक ही महिला के साथ एक से अधिक बार रेप 
सजा- दस साल - आजीवन कारावास

 धारा- 294
अपराध- सार्वजनिक जगह पर कोई अश्लील काम
अश्लील शब्दों का प्रयोग करना
सजा- 3 महीने तक की सजा सब हेडर- धारा 506ट
अपराध- जान से मारने की आपराधिक धमकी देना
सजा - 2 साल की जेल

पीड़िता ने एक दो नहीं कई आरोप लगाए हैं करण मोरवाल पर..बकाएदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पीड़िता ने कई बातें कही है। करण पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। लेकिन लोगों का सवाल यह है कि राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार जो कहती है कि महिलाओं की आबरू के साथ खिलवाड़ करने वालों को सजा मिलेगी। लेकिन पिछले 6 महीने से जो आरोपी फरार है उसे शिवराज सिंह चौहान की पुलिस गिरफ्तार क्यों नहीं कर पा रही है।






End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!