मध्य प्रदेश में हैरान करने वाली लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, देवरानी और जेठानी को एक ही लड़के से हुआ प्यार फिर...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 10:56 PM IST

Illegal Relationship: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो महिलाओं के शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों देवरानी-जेठानी ने कुए में कूदकर आत्महत्या की थी। दोनों का गांव के एक युवक से अवैध संबंध था।

मध्य प्रदेश में हैरान करने वाली लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, देवरानी और जेठानी को एक ही लड़के से हुआ प्यार फिर...
Photo Credit: Representative Image

Suicide After Illegal Relationship: मध्यप्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिसने भी इस खबर को सुना उसी के होश उड़ गए। मामला छिंदवाड़ा जिले का है। यहां कुएं में कूदकर दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। दोनों महिलाओं की पहचान देवरानी और जेठानी के रूप में हुई। जांच करने पर सामने आया है कि दोनों महिलाओं के साथ कुए में एक युवक भी कूदा था। वह युवक तैरकर कुएं से बाहर निकल आया था। जांच में एक ऐसा सच सामने आया जिसे सुनकर अधिकारी भी चौंक गए। दरअसल, देवरानी और जेठानी का गांव के ही इस युवक से संबंध था। दोनों युवक से प्यार करती थीं। तीनों ने घर से भागने के बाद खुदकुशी का प्लान बनाया था। 

आपको बता दें कि छिंदवाड़ा जिले के लावाघोघारी के सोनपठार में 9 अगस्त को दो महिलाओं के शव मिले थे। इनकी पहचान सुशीला (30) और श्यावती (27) के रूप में हुई। दोनों देवरानी और जेठानी थीं। 

गांव के युवक के साथ भाग गईं थीं देवरानी-जेठानी

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था और जांच शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया था कि शव मिलने से दो दिन पहले 7 अगस्त को दोनों घर से भाग गई थीं। देवरानी और जेठानी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था। इसके बाद तीनों दो दिन तक जंगल में रहे। फिर युवक ने साथ में खुदकुशी की योजना बनाई। तीनों एक साथ कुएं में कूद गए। इस दौरान दोनों महिलाओं की डूबने से मौत हो गई, जबकि युवक तैरकर बाहर आ गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

जंगल में छिपे, फिर तीनों ने बनाया खुदकुशी का प्लान

बताया गया है कि पहले देवरानी का गांव में स्वामी नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन बाद इसकी जानकारी जेठानी को हो गई। जेठानी को भी युवक से प्यार हो गया। इस बीच दोनों के पति को इसकी जानकारी हुई तो तीनों ने डर के कारण घर से भागने का फैसला किया। तीनों भागने के बाद पहले दो दिन तक जंगल में छिपे रहे। इसके बाद तीनों ने एक साथ खुदकुशी का प्लान बनाया। तीनों ने गांव के ही एक कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, स्वामी तैरना जानता था, वह डूबने की बजाय तैरकर बाहर आ गया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!