भोजपुरी बालाओं का स्विमसूट लुक देख आप भी हो जाएंगे हैरान, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को दे रही हैं कड़ी टक्कर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 05:54 PM IST

Bhojpuri Actress: भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेता व अभिनेत्रियां बॉलीवुड के कलाकारों से किसी मामले में कम नहीं है। बात चाहे भोजपुरी गाने की हो या फिल्मों की, ये कलाकार बॉलीवुड के कलाकारों को कड़ी टक्कर देते दिखाई देते हैं...

भोजपुरी बालाओं का स्विमसूट लुक देख आप भी हो जाएंगे हैरान, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को दे रही हैं कड़ी टक्कर

Bhojpuri Actress Swimsuit Photo: भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी किसी से कम नहीं हैं। बोल्डनेस के मामले में आज भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्रियां बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देते दिखाई देती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की इन अदाकाराओं का यह बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलता है और आये दिन उनकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल होती रहती हैं। आईये आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिनका बोल्ड अंदाज देख कर आप बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भूल जाएंगे।

रानी चटर्जी 

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा नाम है और वह इस इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। साल 2003 में फिल्म 'ससुर बड़ा पैसावाला' से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने वाली रानी चटर्जी अब तक 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अक्सर वह अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। रानी कई बार पूल के किनारे स्विमसूट में अपनी हॉट तस्वीरों को भी शेयर कर चुकी हैं। इन तस्वीरों में उनकी हॉटनेस की खूब चर्चा होती है और उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं।

मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की जान मानी जाती हैं। समय के साथ मोनालिसा और भी बोल्ड होती जा रही हैं। बोल्डनेस के मामले में भोजपुरी इंडस्ट्री की कोई भी ऐक्ट्रेस मोनालिसा को टक्कर नहीं दे सकती हैं। मोनालिसा ने अपने करियर ही बहुत सारे बोल्ड फोटोशूट कराए थी जिसने फैंस के दिलों पर छुरियां चला दी थी। फैंस को पसंद है मोनालिसा का बिकिनी अवतार उनके फैंस को खूब पसंद है। इंस्टाग्राम पर आए दिन मोनालिसा अपनी अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो शेयर करते ही वायरल हो जाती हैं। 

आम्रपाली दुबे 

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री में इस समय सबसे सफल अभिनेत्रियों में जानी जाती हैं। आम्रपाली भी बोल्डनेस के मामले में किसी बॉलीवुड अदाकारा से कम नहीं, उनकी तस्वीरें आये दिन सोशल मीडिया पर बवाल मचाती रहती हैं। आम्रपाली अक्सर स्विमसूट में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस को हैरत में डाल देती हैं शेयर करती रहती हैं। इस बीच ये देखकर फैंस काफी हैरान हैं और उनके इस अंदाज को फैंस खूब पसंद भी करते हैं ।

निधि झा 

निधि झा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक निधि ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। बात अगर बोल्डनेस की हो और निधि उस लिस्ट में न हो ऐसा सम्भव नहीं है। सोशल मीडिया पर निधि भी फैंस को अपना बिकिनी अवतार दिखा चुकी हैं और आये दिन फैंस के साथ अपनी हॉट व ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। 

भोजपुरी एक्ट्रेस किसी भी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात दे सकती है। उनकी खूबसूरती के केवल बिहार में ही नहीं बल्कि देशभर में लोग कायल हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!