World EV Day 2026: पेट्रोल के बढ़ते खर्च से आजादी! ये 5 शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक देंगी जबरदस्त रेंज

World EV Day 2026: अगर आप एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। बाजार में ऐसे बहुत से विकल्प हैं, जिन पर विचार किया जा सकता है।

World EV Day 2026: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अब अधिक से अधिक भारतीय ग्राहक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को पसंद कर रहे हैं। कम रनिंग कॉस्ट और कम मेंटेनेंस के कारण लोग पेट्रोल स्कूटर और बाइक के विकल्प के तौर पर EV पर विचार कर रहे हैं। खास बात यह है कि अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स केवल किफायती सफर तक सीमित नहीं हैं। इनमें आधुनिक डिजाइन, डिजिटल फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी रेंज भी मिलने लगी है। 9 सितंबर को वर्ल्ड ईवी (World EV Day)है, अगर आप भी एक नई ईवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ मॉडल्प पर विचार बना सकते हैं-

World EV Day 2026

World EV Day 2026: बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक

Zelio Legender+ Premium

कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाशने वालों के लिए Zelio Legender+ Premium एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें अलॉय व्हील्स, LED लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलते हैं। USB चार्जिंग पोर्ट, रिवर्स गियर, एंटी-थेफ्ट अलार्म, सेंट्रल लॉकिंग और कीलेस स्टार्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 km/h है और वेरिएंट के आधार पर कंपनी 150 km तक की रेंज का दावा करती है। स्कूटर की कीमत 65,059 रुपये से शुरू होती है।

End of Feed