Hyundai Creta vs Maruti Victoris: कौन-सी SUV है वैल्यू फॉर मनी?

फेस्टिव सीजन में SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं? मारुति ने हाल ही में लॉन्च की है Victoris जिसकी मार्केट में सीधी टक्कर सबसे पॉपुलर SUV Hyundai Creta से है। एक तरफ किफायती कीमत और CNG-हाइब्रिड का ऑप्शन, तो दूसरी ओर पावरफुल टर्बो इंजन और प्रीमियम फीचर्स। जानें कौन सी SUV है आपके लिए असली वैल्यू फॉर मनी?

अगर आप भी फेस्टिव सीजन में गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Victoris लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख रखी गई है। इस गाड़ी को सीधा मुकाबला देना है इस सेगमेंट की सबसे पॉपुलर SUV Hyundai Creta को। क्रेटा की शुरुआती कीमत ₹11.11 लाख है। यानी कीमत के मामले में मारुति ने विक्टोरिस को थोड़ी और किफायती रखा है। ऐसे में आइए जानते हैं फेस्टिव सीजन में Hyundai की Creta या Maruti Suzuki की Victoris क्या लेना आपके लिए वैल्यू फॉर मनी हो सकता है?

Creta vs Maruti Victoris

Victoris की खासियत

अगर बात इंजन की करें तो विक्टोरिस में 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। इसके साथ CNG का विकल्प भी मौजूद है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और टॉप वेरिएंट्स में AllGrip Select ऑटोमैटिक भी मिलता है। कीमत की बात करें तो विक्टोरिस का मैनुअल टॉप वेरिएंट ₹15.81 लाख तक जाता है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत ₹13.35 लाख से शुरू होकर ₹17.76 लाख तक पहुंचती है। इसके AllGrip Select वेरिएंट्स की कीमत ₹18.63 लाख से ₹19.21 लाख तक है।

End of Feed