E22, E25, E27, E30 और E85 फ्यूल क्या है, जानें क्या आपकी कार और बाइक इसके लिए तैयार है?

एथेनॉल के इस्तेमाल को और बढ़ावा देने के लिए, सरकार ने E85 ईंधन पेश किया है, जिसमें 85% इथेनॉल होता है। E20 से 20 रुपये सस्ता होने के कारण, E85 शुरू में चुनिंदा पेट्रोल स्टेशनों पर उपलब्ध होगा।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी दिशा में अब भारत फ्यूल की डिपेंडेंसी को कम करने की लगातार तैयारी कर रहा है। पेट्रोल-डीजल में निर्भरता कम करने के लिए भारत तेजी से एथेनाल मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा दे रहा है। अब भारत सरकार की तरफ इसको लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ने इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के कई प्रकारों जैसे E22, E25, E27 और E30 - पर एक्साइज ड्यूटी हटाने की घोषणा की है। इस पहल का मकसद पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों के बीच इन ईंधनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण इनकी कीमतें ₹7.5 प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं।

Ethenal

सरकार एथेनाल मिश्रित फ्यूल को तेजी से बढ़ावा दे रही है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

एक्साइज ड्यूटी में छूट की जानकारी

नए नियमों के तहत, 22%, 25%, 27% और 30% एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी शून्य कर दी जाएगी। यह कदम पेट्रोल और डीजल पर पहले की गई 10 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी कटौती के बाद उठाया गया है, जिसका मकसद ग्राहकों पर आर्थिक बोझ कम करना था। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने इन मिश्रणों के लिए मानक तय किए हैं, हालांकि ये अभी रिटेल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

End of Feed