शुरू हुआ वॉल्वो की 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन, एक चार्ज में 600 किलोमीटर टेंशन फ्री

जानी मानी कार निर्माता कंपनी वॉल्वो ने हाल ही में जानकारी दी है कि कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV EX90 का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। इस कार को पहली बार नवंबर 2022 में लोगों के सामने पेश किया गया था और आखिरकार अब कार का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। कंपनी का दावा है कि यह उनकी अब तक की सबसे सेफ कार है। आइये जानते हैं कि इस कार में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Volvo EX90: हाल ही में वॉल्वो की इलेक्ट्रिक SUV EX90 का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। कंपनी ने खुद इस बात की जानकारी दी है। वॉल्वो EX90 को पहली बार नवंबर 2022 में लोगों के सामने पेश किया गया था और अब 2 साल के बाद कंपनी की कार का प्रोडक्शन आखिरकार शुरू हो चुका है। वॉल्वो EX90, कंपनी की जानी मानी कार, XC90 के साथ ही मार्केट में मौजूद रहेगी। यह कार फिलहाल अमेरिकी कस्टमर्स को डिलीवर की जायेगी और इस कार की डिलीवरी की शुरुआत इस साल के अंत में होगी। यह कार भारत में भी लॉन्च की जाएगी और उम्मीद है कि साल 2025 में इस कार को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आइये जानते हैं कि वॉल्वो EX90 में क्या खास फीचर्स मिल सकते हैं?

Volvo EX90

शुरू हुआ वॉल्वो की 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन, एक चार्ज में 600 किलोमीटर टेंशन फ्री

रेंज और परफॉरमेंस

वॉल्वो EX90 में 111 किलोवाट की बैटरी मौजूद है और एक बार पोरी तरह चार्ज होने पर यह कार आपको 600 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है। इस कार के टॉप मॉडल में ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर्स मौजूद हैं जो 509 हॉर्सपावर और 910 nm का टॉर्क जनरेट करती हैं। 7 सीटर होने के बावजूद यह कार मात्र 4.7 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

End of Feed