कबाड़ होने के लिए लावारिस पड़ी है विराट कोहली की ये लग्जरी कार, जानें वजह

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 20, 2023, 01:01 PM IST

Virat Kohli की पहली स्पोर्ट्स कार Audi R8 लावारिस पड़ी है जो अब कबाड़ हो चुकी है. 2012 में विराट ने ये स्पोर्ट्स कार खरीदी थी जो बाद में सागर ठक्कर बेच दी गई और मुंबई पुलिस ने इस कार को जब्त कर लिया.

KEY HIGHLIGHTS
  • लावारिस पड़ी है विराट की Audi R8
  • कबाड़ हो चुकी है कोहली की Audi
  • 2012 में खरीदी गई थी ये लग्जरी कार

Virat Kohli First Luxury Sport Car Abandoned: भारत के सबसे मशहूर और फुर्तीले क्रिकेटर्स में विराट कोहली का नाम टॉप के प्लेयर्स में शामिल है. क्रिकेट के साथ इनकी दिलचस्पी कारों में भी बहुत है और यही वजह है कि उनके कलेक्शन में एक से एक लग्जरी कारें मौजूद हैं. कोहली के गैराज में ज्यादातर ऑडी की कारें मौजूद क्योंकि वो भारत में कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर हैं. हाल में कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिनमें विराट की एक कबाड़ होती नजर आ रही है. ये ऑडी ए8 लग्जरी कार है जो महाराष्ट्र में लावारिस खड़ी हुई है.

Virat Kohli First Sports Car Audi R8 Abandoned

हाल में कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिनमें विराट की एक कबाड़ होती नजर आ रही है.

क्यां जब्त हुई थी कोहली की कार?

2012 में विराट कोहली ने ऑडी ए8 स्पोर्ट्स कार खरीदी थी जो पुरानी जनरेशन की है. असल में विराट कोहली ने ये कार सागर ठक्कर नाम के एक शख्स को बेची थी जो बाद में एक अपराधी निकला और एक बड़े घोटाले में शामिल था. शैगी नाम से मशहूर इस शख्स ने ये लग्जरी कार विराट से खरीदकर अपनी गर्लफ्रैंड को तोहफे में दी थी. कॉलसेंटर स्कैम में फंसने के बाद सागर को गिरफ्तार कर लिया गया और इसकी सारी प्रॉपर्टी के साथ कारें भी जब्त कर ली गईं. इनमें से एक कार ऑडी R8 भी थी.

End of Feed