ऑटो न्यूज़

Viral Video: बाइक चोरी कर भाग रहे थे चोर, फिर गार्ड ने जो किया वो किसी एक्शन फिल्म से कम नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 10:22 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप देख दंग रह जाएंगे। क्योंकि, दो चोर बाइक की चोरी कर भाग रहे थे। अचानक गार्ड ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया

Image

गार्ड ने चोरों को सबक सिखाया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • चोरी का चौंकाने वाला वीडियो
  • गार्ड ने समझदारी से एक चोर को पकड़ लिया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Chori Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप एक्टिव हैं, तो आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वीडियो में एक गार्ड ने जो किया उस पर आपको भी यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। जिस तरह दो चोर चोरी करके भाग रहे थे और गार्ड ने जिस तरह उन्हें रोका वो किसी एक्शन फिल्म से कम नहीं था।

यह वायरल वीडियो (Viral Video) दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन का बताया जा रहा है। जहां एक सोसाइटी में दो चोर बाइक चुरा कर भाग रहे थे। लेकिन, गार्ड ने समझदारी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह दो चोर तेज रफ्तार में बाइक चुराकर भाग रहे थे। चोर भागता देख गार्ड ने समय से मेन गेट को बंद कर दिया। जिसके कारण दोनों चोर बाइक सहित गेट से टकराकर गिर गए। हालांकि, एक चोर भागने में सफल हो जाता है, जबकि दूसरे चोर को पकड लिया गया। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो (Shocking Video) देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। नजारा देखकर ऐसा लग रहा होगा जैसे ये किसी फिल्म का सीन है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@IamSuVidha' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने घटना की पूरी जानकारी भी दी है। वहीं, अब लोग गार्ड की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग इस नजारे को देखकर हैरान भी हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article