Square Cycling Video: आपने अमूमन गोल पहिए वाली ही साइकिल देखी होगी। पर सोशल मीडिया पर एक ऐसी साइकल वायरल हो रही है जिसमें चौकोर पहिए लगे हुए हैं। जिसकी फोटो देखते ही आप सोचेंगे कि भाई ये चलती कैसे होगी। पर जब आप वीडियो देखेंगे और उसमें साइकिल को चौकोर पहियों के साथ आराम से चलते हुए पाएंगे तो सोच में पड़ जाएंगे कि ये कमाल हुआ तो हुआ कैसे।
चौकोर पहिए वाली साइकिल (साभार : यूट्यूब चैनल The Q )
दरअसल, इस साइकिल का चक्का नहीं घूमता बल्कि उस पर लगी रबड़ घूमती है। कैसे? यह आप वीडियो देखकर ठीक से समझ जाएंगे। लेकिन कुछ लोग यही सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा करने की जरूरत ही क्या थी।
यूजर्स ने लिखा फालतू का इनोवेशन
यह वीडियो को ट्विटर के @Rainmaker1973 अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे 11 अप्रैल को पोस्ट किया गया है और लिखा -The Q ने चौकोर पहियों के साथ चलने वाली ये साइकिल कैसे बनाई? पोस्ट को अब तक 2 करोड़ 13 हजार व्यू और 41500 लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस साइकिल को देख के हैरान हैं कि आखिर यह साइकिल चौकोर पहियों के साथ कैसे चल रही है। एक शख्स ने लिखा कि आखिर ऐसा करने की जरूरत क्या थी? दूसरे ने लिखा कि भाई इसे कहते हैं फालतू के इनोवेशन। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें यह आइडिया बहुत पसंद आ रहा है। मतलब, वह इस चौकोर पहिए वाली साइकिल को मुरीद हो गए है! कुछ यूजर्स ने पूछ भी लिया कि ये मिलेगी कहां से?
How The Q created a bike with fully working square wheels (capable of making turns)[full video:… t.co/OV0LOkgnlu
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
