नई Tata Sierra होगी पहले से ज्यादा दमदार! पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में मिल सकता है AWD का ऑप्शन

टाटा मोटर्स Tata Sierra के पेट्रोल और डीजल (ICE) मॉडल में भी ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) तकनीक देने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा होता है तो Tata Sierra अपने सेगमेंट की उन एसयूवी में शामिल हो जाएगी, जो शानदार ऑफ-रोड क्षमता के साथ आती हैं।

Tata अपकमिंग Sierra को कंपनी की एक प्रीमियम लाइफस्टाइल SUV के रूप में पेश करने की तैयारी में है। इसमें आधुनिक फीचर्स, दमदार इंजन और बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता का संयोजन देखने को मिल सकता है। नई जानकारी के अनुसार, कंपनी भविष्य में Sierra के ICE मॉडल में भी AWD विकल्प जोड़ने की योजना बना रही है।

Tata Sierra

Tata Sierra के पेट्रोल और डीजल वर्जन में मिल सकता है AWD का ऑप्शन

पेट्रोल और डीजल मॉडल में भी मिलेगा AWD

रिपोर्ट के मुताबिक, Tata Motors सिर्फ इलेक्ट्रिक Sierra तक ही AWD तकनीक सीमित नहीं रखना चाहती। कंपनी पेट्रोल और डीजल इंजन वाले मॉडल में भी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम पेश कर सकती है। इससे खराब रास्तों, पहाड़ी इलाकों और ऑफ-रोड ट्रैक पर SUV की पकड़ और प्रदर्शन बेहतर होगा। यह कदम इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि Tata Motors ने Hexa के बंद होने के बाद लंबे समय से किसी ICE SUV में 4x4 या AWD विकल्प नहीं दिया है। Sierra इस कमी को पूरा कर सकती है।

End of Feed