इस साल के अंत तक शुरू होगा Hyundai Neira Electric MPV का प्रोडक्शन, क्या भारत में होगी लॉन्च?

Hyundai ने अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV Hyundai Neira के प्रोटोटाइप को शोकेस किया है। उम्मीद की जा रही है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन इसी साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

Hyundai ने 2026 Gaikindo Indonesia International Auto Show (GIIAS) में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV Hyundai Neira के प्रोटोटाइप से पर्दा उठा दिया है। यह मॉडल इंडोनेशिया के लिए कंपनी की पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक MPV की झलक पेश करता है। उम्मीद की जा रही है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन इसी साल के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा।

Hyundai Neira

जल्द शुरू होगा हुंडई की नई Electric MPV का प्रोडक्शन

इंडोनेशिया में होगा प्रोडक्शन

Hyundai ने पुष्टि की है कि Neira का निर्माण इंडोनेशिया में किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, प्रोडक्शन मॉडल में 60 प्रतिशत से अधिक लोकल कंटेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें बैटरी भी स्थानीय स्तर पर तैयार की जाएगी, जिससे लागत कम रखने और स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके तकनीकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।

End of Feed