टेस्टिंग के दौरान दिखी Hyundai की नई Electric SUV, Pleos Connect से लैस होगा केबिन

Hyundai अपने भारतीय ग्राहकों के लिए HE1i कोडनेम वाली एक नई सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV लाने जा रही है। जिसे टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर कई बार देखा गया है।

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में Hyundai Motor India अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी FY2030 तक भारतीय बाजार में दो दर्जन से ज्यादा नए मॉडल पेश करने की योजना पर काम कर रही है। इनमें एक नई सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है, जिसे फिलहाल HE1i कोडनेम दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Tata Punch EV जैसी कारों से होने की उम्मीद है। इसे इस साल के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Hyundai

टेस्टिंग के दौरान दिखी Hyundai की नई Electric SUV

टेस्टिंग के दौरान दिखी नई इलेक्ट्रिक SUV

Hyundai की यह छोटी इलेक्ट्रिक SUV कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है। हालिया स्पाई शॉट्स में इसके केबिन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें Hyundai का नया Pleos Connect नेक्स्ट-जेनरेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, कार में Sequential Turn Indicators भी दिए जाने की उम्मीद है।

End of Feed