Upcoming 7 Seater SUV in India 2026: भारतीय ऑटो बाजार में 7-सीटर SUV और MPV की मांग लगातार बढ़ रही है। बिक्री के आंकड़ों पर ही नजर डालें तो वित्त वर्ष 2026 में इस सेगमेंट में करीब 9.34 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 7.4% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। इसी कड़ी में साल 2026 इस सेगमेंट के लिए काफी खास रहने वाला है, क्योंकि कई बड़ी कंपनियां अपनी नई 7-सीटर SUV लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये गाड़ियां न सिर्फ ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट देंगी, बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी और नए इंजन ऑप्शंस के साथ आएंगी। अगर आप भी 7-सीटर SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में अपकमिंग 7-सीटर SUVs को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-
Upcoming 7 Seater SUV (Photo: mahindra)
Maruti three-row premium SUV
सबसे पहले बात करें मारुति की नई 7-सीटर SUV (कोडनेम Y17) की तो यह काफी हद तक ग्रैंड विटारा पर आधारित होगी। यानी इसमें वही प्लेटफॉर्म, इंजन और कई फीचर्स मिलेंगे। डिजाइन लगभग वैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें eVitara से कुछ नए स्टाइलिंग एलिमेंट जैसे अपडेटेड लाइट्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
7-Seater Toyota Hyryder
इसके बाद टोयोटा की 7-सीटर Hyryder की बात करें, तो कंपनी इसका टेस्टिंग कर रही है। इसमें पीछे की तरफ ज्यादा स्पेस देने के लिए बॉडी को थोड़ा लंबा किया गया है। इसमें एक अतिरिक्त सीट की पंक्ति (तीसरी रो) मिलेगी, जबकि बाकी केबिन डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रहेगा। इसमें भी 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिल सकते हैं।
Mahindra Scorpio N Facelift
तीसरा बड़ा लॉन्च महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट का है, जो 2026 में आने की उम्मीद है। इसमें डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन फीचर्स में अपग्रेड मिलेगा। जैसे बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन और नए इंटीरियर अपडेट। इंजन वही पुराने 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल रहेंगे।
Tata Safari EV
Upcoming 7 Seater SUV (Photo: Tata Motors)
इसके बाद टाटा सफारी EV की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक SUV 2026 के फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है। इसमें Harrier EV जैसे बैटरी और मोटर ऑप्शन मिल सकते हैं और एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलने की उम्मीद है। डिजाइन ज्यादा नहीं बदलेगा, लेकिन इसमें EV से जुड़े नए फीचर्स और सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर मिलेंगे।
2026 में आने वाली ये 7-सीटर SUV पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों तरह के विकल्पों में उपलब्ध होंगी, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत, बजट और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार बेहतर चुनाव करने का मौका मिलेगा। जो लोग पारंपरिक और भरोसेमंद विकल्प चाहते हैं, उनके लिए पेट्रोल इंजन उपयुक्त रहेगा, जबकि बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए हाइब्रिड टेक्नोलॉजी एक संतुलित विकल्प बनकर उभरेगी। वहीं, पर्यावरण के प्रति जागरूक और कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक SUVs एक शानदार विकल्प साबित होंगी।
