नई बाइक खरीदने का प्लान? 23 अप्रैल को लॉन्च हो रही हैं ये 2 दमदार मोटरसाइकिलें

New bike launches April 2026: 23 अप्रैल को दो शानदार और दमदार बाइक्स दस्तक देने के लिए तैयार हैं। शानदार लुक और एडवांस्ड फीचर्स से लैस ये बाइक्स अलग-अलग सेगमेंट के राइडर्स को टारगेट करेंगी।

New bike launches April 2026: अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। भारतीय टू-व्हीलर बाजार में इस हफ्ते 23 अप्रैल 2026 को दो नई बाइक्स लॉन्च होने वाली हैं। खास बात यह है कि ये दोनों मॉडल प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं और एडवेंचर व स्क्रैम्बलर स्टाइल के शौकीनों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

BMW F 450 GS

BMW F 450 GS (Photo: BMW)

BMW F 450 GS

सबसे पहले बात करें BMW F 450 GS की तो इसे 23 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह एक एडवेंचर टूरिंग बाइक है, जिसे खास तौर पर लंबी दूरी और ऑफ-रोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इस बाइक में लगभग 420cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 48 bhp की पावर और 43 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा। साथ ही, इसमें क्विकशिफ्टर और BMW की फ्लैगशिप बाइक्स से प्रेरित LED लाइटिंग जैसे आधुनिक फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। BMW F 450 GS को भारत में BMW Motorrad और TVS Motor Company की साझेदारी के तहत मैन्युफैक्चर किया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी बनी रहती है और खरीदारों के लिए यह ज्यादा सुलभ हो जाती है।

End of Feed