उधर इलेक्ट्रिक लूना आई इधर TVS ने भी कस ली कमर, जल्द लॉन्च होगी TVS XL इलेक्ट्रिक

हाल ही में काइनेटिक ने इलेक्ट्रिक लूना को लॉन्च किया था और अब दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS अपनी हैवी ड्यूटी मोपेड TVS XL का इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आने वाली है। TVS ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोपेड के लिए दो नामों का ट्रेडमार्क भी रजिस्टर करवा दिया है। आइये जानते हैं TVS की नै इलेक्ट्रिक मोपेड में क्या खास हो सकता है और इसे कब लॉन्च किया जा सकता है?

TVS XL Electric Moped: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी पसंद किया जा रहा है और वाहन बनाने वाली कंपनियां भी मार्केट को कैप्चर करने के लिए नए वाहन पेश कर रही हैं। जहां कुछ ही समय पहले हमें काइनेटिक लूना का इलेक्ट्रिक वर्जन देखने को मिला था, वहीं अब TVS ने भी अपनी कमर कस ली है। TVS अपनी हैवी ड्यूटी मोपेड, TVS XL 100 का इलेक्ट्रिक वर्जन मार्केट में पेश कर सकती है। इतना ही नहीं कंपनी ने इसके लिए दो नामों को ट्रेडमार्क भी करवा लिया है। TVS XL 100 के इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए कंपनी ने TVS XL EV और E-XL दोनों ही नामों को ट्रेडमार्क करवा लिया है। भारतीय मार्केट में TVS XL 100 का इलेक्ट्रिक वर्जन, काइनेटिक की इलेक्ट्रिक लूना से मुकाबला करेगा।

TVS To Bring Electric Version Of Moped

TVS लेकर आएगी XL 100 का इलेक्ट्रिक वर्जन

4 दशक का इतिहासTVS XL हैवी ड्यूटी पिछले लगभग 4 दशकों से भारत में मौजूद है। समय के साथ-साथ इस हैवी ड्यूटी मोपेड के इंजन और डिजाईन में काफी जरूरी बदलाव किये गए हैं। TVS XL 100 के लेटेस्ट मॉडल में आपको USB पोर्ट, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, LED डिआरएल और इंजन किल स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं। पेट्रोल वाली TVS XL 100 में हमें एक 99.7 cc का एक सिलेंडर वाला फोर स्ट्रोक इंजन देखने को मिलता है। ये इंजन 4.3 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। यह मोपेड एक बार में 130 किलोग्राम तक का वजन ढो सकती है।

End of Feed