TVS की नई बाइक्स में मिलेगा नया 300 CC इंजन, जानें पहले से कितना बेहतर

TVS New 300 CC Engine: टीवीएस ने 300 सीसी के इस नए इंजन का नाम आरटी-एक्सडी4 रखा है जिसका इस्तेमाल ब्रांड की आगामी बाइक्स में किया जाएगा। टीवीएस का दावा है कि पुराने 312 सीसी इंजन के मुकाबले ये बिल्कुल अलग और बेहतर होगा। यानी अब इस ब्रांड की 300 सीसी रेंज पहले से ज्यादा फुर्तीली और स्मूद होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवीएस ने पेश किया नया 300 सीसी इंजन
  • 300 सीसी रेंज की सभी बाइक्स को मिलेगा
  • 2025 के मध्य तक आ सकता है गाड़ियों में

TVS New 300 CC Engine: टीवीएस ने अपनी दमदार बाइक्स के लिए नया इंजन पेश कर दिया है जो कंपनी ने सालाना मोटोसोल इवेंट में शोकेस किया गया है। 300 सीसी के इस इंजन का नाम आरटी-एक्सडी4 है जिसका इस्तेमाल ब्रांड की आगामी बाइक्स में किया जाएगा। टीवीएस का दावा है कि पुराने 312 सीसी इंजन के मुकाबले ये बिल्कुल अलग और बेहतर होगा। यानी अब इस ब्रांड की 300 सीसी रेंज पहले से ज्यादा फुर्तीली और स्मूद होगी।

TVS New 300 CC Engine

ब्रां 300 सीस रें पहल ज्याद फुर्तील स्मू होग

कितना दमदार है नया इंजन

टीवीएस का नया 299.1 सीसी सिंगल सिलेंडर आरटी-एक्सडी4 इंजन 9,000 आरपीएम पर 34 बीएचपी ताकत और 7,000 आरपीएम पर 28.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है जो स्लिप और असिस्ट क्लच से लोडेड है। इसमें राइड बाइ वायर थ्रॉटल मिला है और नया इंजन चार डुअल टेक्नोलॉजी से अपडेट हुआ है।

End of Feed