ऑटो न्यूज़

Bajaj Electric Scooter: बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर से निकला धुंआ, चल रही है जांच

जालना रोड पर व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकलने लगा। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग ने धुआं बुझाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी। इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकलने का वीडियो वायरल हुआ है। राजीव बजाज ने हाल ही में कहा कि बजाज चेतक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

Image

बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर से निकला धुंआ, चल रही है जांच

Photo : BCCL

Bajaj Auto: छत्रपति संभाजीनगर में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकलने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद प्रमुख दोपहिया वाहन विनिर्माता बजाज ऑटो ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को जालना रोड पर व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकलने लगा। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग ने धुआं बुझाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी।

इलेक्ट्रिक स्कूटर से निकला धुंआ

वारवंडी गांव के दो किसान भगवान चव्हाण और रवींद्र चव्हाण पानी की पाइप खरीदने छत्रपति संभाजीनगर आए थे। अधिकारी ने बताया कि जब वे सिग्नल पर इंतजार कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि उनके ई-वाहन से धुआं निकल रहा है। वाहन को एक तरफ ले जाया गया और सेवन हिल्स फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि टीम ने वाहन पर पानी का छिड़काव किया और धुआं निकलना बंद हो गया। बजाज ऑटो के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमें घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।”

देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर

संपर्क किए जाने पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि उन्हें वाहन के ब्रांड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमारे पास इस घटना की कोई सूचना नहीं है।” सेवन हिल्स फायर ब्रिगेड इकाई के एक अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे मिली। बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने हाल ही में कहा कि बजाज चेतक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। उन्होंने कहा, “ओला तो ओला है, चेतक तो शोला है।”

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article