TVS Jupiter 110 का ये स्पेशल एडिशन हो गया बंद, वेबसाइट से हुआ गायब

अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। TVS Jupiter 110 का अब आप Stardust Black Special Edition नहीं खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसे बंद कर दिया है।

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Jupiter 110 के Stardust Black Special Edition को बंद कर दिया है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को पिछले साल ही लॉन्च किया था, जो अब कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहा है। इस मॉडल को स्टैंडर्ड Jupiter 110 के टॉप-स्पेक Disc SmartXonnect वेरिएंट से ऊपर पोजिशन किया गया था। हालांकि, अब इसके बंद होने के बाद Jupiter 110 रेंज में Dual Tone वेरिएंट सबसे महंगा और फ्लैगशिप मॉडल बन गया है।

TVS Jupiter 110

TVS Jupiter 110 का ये स्पेशल एडिशन अब नहीं मिलेगा

ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम के साथ आता था स्कूटर

TVS ने Jupiter 110 के Stardust Black Special Edition को खासतौर पर कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया था। इसमें मैकेनिकल स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया था। स्कूटर का ओवरऑल डिजाइन और स्टांस स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही था, लेकिन इसके लुक को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाने के लिए ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम दी गई थी।

End of Feed