TVS ने चुपके से लॉन्च किया अपना सबसे महंगा स्कूटर, हुए हैं सिर्फ ये बदलाव

TVS Jupiter 110: TVS ने एक नई स्कूटर लॉन्च की है लेकिन ऊंची कीमत पर। टीवीएस ने चुपचाप अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर Jupiter 110 का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह जुपिटर 110 का टॉप-स्पेक वेरिएंट है और कंपनी की लाइन-अप में अब तक का सबसे महंगा मॉडल है। इसमें केवल कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जबकि यह मैकेनिकली Disc SXC वेरिएंट जैसा ही है।

एक ओर जहां जीएसटी दरों में कटौती के बाद तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमत में कटौकी कर रही हैं, वहीं TVS ने एक नई स्कूटर लॉन्च की है लेकिन ऊंची कीमत पर। टीवीएस ने चुपचाप अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर Jupiter 110 का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है।

TVS Jupiter 110

TVS Jupiter 110/Photo-TVS

93,0131 रुपये है एक्स-शोरूम कीमत

TVS Jupiter 110 की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 93,031 रखी गई है। यह जुपिटर 110 का टॉप-स्पेक वेरिएंट है और कंपनी की लाइन-अप में अब तक का सबसे महंगा मॉडल है। इसमें केवल कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जबकि यह मैकेनिकली Disc SXC वेरिएंट जैसा ही है।

End of Feed