GST 2.0 के बाद कितनी सस्ती हो गई TVS Apache, सभी 30 मॉडल की नई कीमत यहां जानें

TVS Apache Price Cut After GST: टीवीएस ने अपनी अपाचे सीरीज की कीमतों में बदलाव कर दिया है, जिसमें घटे हुए GST दरों का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि नई दरें लागू होने के बाद अपाचे रेंज अब पहले से अधिक किफायती हो गई है। आइए सभी बाइक्स की लिस्ट देखते हैं...

टीवीएस मोटर ने भारत में अपनी लोकप्रिय Apache RTR और RR 310 मोटरसाइकिलों की नई कीमतों का ऐलान किया है। यह फैसला हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव के बाद लिया गया है। टीवीएस ने अपनी अपाचे सीरीज की कीमतों में बदलाव कर दिया है, जिसमें घटे हुए GST दरों का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि नई दरें लागू होने के बाद अपाचे रेंज अब पहले से अधिक किफायती हो गई है। आइए सभी बाइक्स की लिस्ट देखते हैं...

TVS Apache Bikes price drop after gst

TVS Apache Bikes price drop after gst/Photo-TVS

टीवीएस अपाचे RR 310 (Non-BTO) की नई कीमतें

रेसिंग रेड कलर में आने वाला बेस वेरिएंट (बिना क्विक शिफ्टर) की कीमत अन्य राज्यों में ₹2,56,240 और उत्तराखंड में ₹2,57,640 तय की गई है। इस पर ग्राहकों को लगभग ₹21,759 की GST बचत होगी। वहीं, रेसिंग रेड कलर वाले बेस वेरिएंट (क्विक शिफ्टर के साथ) की कीमत अन्य राज्यों में ₹2,71,940 और उत्तराखंड में ₹2,73,290 है, जिसमें खरीदारों को करीब ₹23,059 की GST बचत मिलेगी। इसके अलावा, बॉम्बर ग्रे कलर वाले बेस वेरिएंट (क्विक शिफ्टर के साथ) की कीमत अन्य राज्यों में ₹2,76,540 और उत्तराखंड में ₹2,77,940 रखी गई है। इस मॉडल पर ग्राहकों को लगभग ₹23,459 की GST बचत का फायदा मिलेगा।

End of Feed