TVS Apache RR310: टीवीएस मोटर कंपनी की अपाचे आरआर310 लॉन्च के बाद से ही भारतीय ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर बाइक रही है. इसका प्लेटफॉर्म बीएमडब्ल्यू मोटरराड से लिया गया है जिसके बाद से अपाचे आरआर310 मुकाबले में बहुत आगे बढ़ चुकी है. अब टीवीएस ने जानकारी दी है कि वैली रन 2022 में ड्रैग रेसिंग के लिए खासतौर पर बाइक को ट्यून किया है और इसने नया क्वार्टर माइल स्प्रिंट टाइम रिकॉर्ड बनाया है.
वैली रन 2022 में ड्रैग रेसिंग के लिए खासतौर पर बाइक को ट्यून किया है
एक धुरंधर ने जीता ये खिताब
10 बार इंडियन नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियन जगन कुमार ने ये अपाचे आरआर310 चलाई और महज 11.523 सेकंड में ही ये रेस पूरी कर ली. इसी रेस के साथ टीवीएस अपाचे आरआर310 ने यामाहा आरडी350 का रिकॉर्ड तोड़ है जो पहले इसी ट्रैक पर 11.951 सेकंड का था. इसके अलावा कंपनी के दूसरे राइडर केवाय अहमद ने भी इंडिया ओपन अनरिस्ट्रिक्टेड क्लास में 11.996 सेकंड टाइमिंग के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इसमें 390 सीसी तक बाइक्स हिस्सा लेती हैं.
खासतौर पर तैयार की बाइक
टीवीएस ने अपाचे आरआर310 को खासतौर पर इस ड्रैग रेस के लिए तैयार किया है, इसके साथ 312 सीसी का इंजन दिया गया है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल्ड टर्बोचार्जर लगाया गया है जो टाइटेनियम कनेक्टेड रॉड, टाइटेनियम वाल्व्स और हल्के फोर्ज्ड पिस्टन के साथ फिट किया गया है. कंपनी का दावा है कि इन बदलावों के बाद बाइक का प्रदर्शन लगभग दुगना हो गया है. बाइक में प्रोग्रामेबल एंड क्लोस्ड-लूप इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के साथ क्विक शिफ्ट और लॉन्च कंट्रोल भी दिया गया है.
