अगर आप इस फेस्टिव सीजन में TVS की बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। TVS Motor Company ने अपनी बाइक रेंज में कई बड़े अपडेट किए हैं। कंपनी ने Apache RTR 160, Apache RTR 160 4V और Apache RTR 200 4V के नए टॉप वेरिएंट पेश किए हैं। इन बाइक्स में नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी जोड़ी गई है।
टीवीएस ने अपनी कई सारी बाइक्स को दिया बड़ा अपडेट। (फोटो क्रेडिट-TVS Motor)
Apache के साथ ही कंपनी ने TVS Ronin के अलग-अलग वेरिएंट को भी अपडेट दिया है। इसके अलावा टीवीएस की तरफ से RTR 310 और RR 310 को नए Black Diamond Edition में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, नई बाइक्स की डिलीवरी इस फेस्टिव सीजन से शुरू हो जाएगी।
Apache RTR 160 का नया टॉप वेरिएंट
TVS Apache RTR 160 के नए टॉप वेरिएंट की कीमत 1.28 लाख रुपये रखी गई है। इसमें कंपनी ने ट्रैक्शन कंट्रोल, हेजर्ड लाइट्स और LED इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स जोड़े हैं। यह बाइक ग्राहकों को चार कलर ऑप्शन में मिलेगी।Apache RTR 160 4V के नए टॉप वेरिएंट की कीमत 1.41 लाख रुपये है। इस मॉडल में भी कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। बाइक में Google Maps मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसे भी चार अलग-अलग रंगों में खरीदा जा सकता है।
Apache RTR 200 4V में भी नए फीचर्स
Apache RTR 200 4V के नए टॉप वेरिएंट की कीमत 1.50 लाख रुपये है। TVS के मुताबिक, यह भारत की सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी से लैस 200cc मोटरसाइकिलों में से एक है। इस बाइक में Google Maps मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एडजस्टेबल फ्रंट USD फोर्क भी दिया गया है। Apache RTR 200 4V भी चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।RTR 310 और RR 310 को मिला Black Diamond Edition
TVS ने अपनी प्रीमियम बाइक्स RTR 310 और RR 310 के नए Black Diamond Edition भी लॉन्च किए हैं। RTR 310 Black Diamond Edition की कीमत 2.49 लाख रुपये, जबकि RR 310 Black Diamond Edition की कीमत 2.88 लाख रुपये है। दोनों बाइक्स में अब Keyless-Go टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बाइक को बिना चाबी लगाए स्टार्ट करने जैसी सुविधा मिलती है।TVS Ronin रेंज में भी हुए बदलाव
TVS Ronin मिड रेंज सेगमेंट में एक बेहद पॉपुलर बाइक है। कंपनी ने अब इस बाइक को भी अपडेट कर दिया है। TVS ने Ronin के अलग-अलग वेरिएंट में भी कई नए फीचर्स जोड़े हैं।Ronin Base+ वेरिएंट में कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शन दे दिए हैं। इसके साथ ही अब आपको इसके बेस वेरिएट में ही डुअल चैनल ABS भी उपलब्ध करा दिया गया है। कीमत की बात करें तो आप इसे 1.42 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।
