Triumph की नई बाइक्स Bonneville T40, T40 Black और T4 लॉन्च, शुरुआती दाम 2.55 लाख

प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Triumph ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक्स पेश कर दी हैं। कंपनी ने Bonneville T40, Bonneville T40 Black और Bonneville T4 को लाइनअप में शामिल किया है।

Triumph Motorcycles ने भारत में Bonneville T40, T40 Black और Bonneville T4 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से Bonneville T4 की एक्स-शोरूम कीमत 2.55 लाख रुपये और T40 और T40 Black की कीमत 2.80 लाख रुपये रखी गई है। आइए जल्दी इन न्यूली लॉन्च बाइक के डिजाइन और फीचर्स पर एक नजर डाल लें-

Triumph

Triumph की नई बाइक्स भारत में लॉन्च (Photo: Triumph Motorcycles)

डिजाइन

तीनों बाइक में Bonneville फैमिली का खास डिजाइन देखने को मिलता है। इनमें स्कल्प्टेड टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, राउंड LED हेडलाइट, पीशूटर एग्जॉस्ट, स्पोक्ड व्हील्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। Bonneville T40 में हेरिटेज से इंस्पायर्ड टू-टोन पेंट स्कीम के साथ फ्यूल टैंक पर हैंड-पेंटेड पिनस्ट्राइपिंग, क्रोम एक्सेंट और ब्रश्ड एल्युमिनियम इंजन कवर मिलते हैं। इसे Aegean Blue और Fusion White, Meriden Blue और Tangerine Orange तथा New England White और Jet Black रंगों में पेश किया गया है।

Triumph की नई बाइक लॉन्च

T40 Black को ज्यादा डार्क लुक दिया गया है। इसमें Matt Pewter Grey और Matt Phantom Black पेंट, ब्लैक इंजन केसिंग और कॉन्ट्रास्टिंग स्टील स्पोक्स के साथ ग्लॉस-ब्लैक अलॉय रिम्स मिलते हैं। वहीं Bonneville T4 के लिए Phantom Black, Carnival Red और Competition Green रंग उपलब्ध हैं।

End of Feed