Toyota ने अपनी एक नई SUV को किया टीज, बॉक्सी लुक खींच रहा ग्राहकों का ध्यान

Toyota Upcoming SUV: Toyota ने अपनी एक अपकमिंग SUV को लेकर नया टीजर जारी किया है। हालांकि कंपनी ने इस अपकमिंग मॉडल की लॉन्च डेट या तकनीकी स्पेसिफिकेशन अभी तक आधिकारिक रूप से साझा नहीं किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि Toyota जल्द ही इस मॉडल को सभी जानकारियों के साथ पेश करेगा।

Toyota Upcoming SUV: Toyota ने अपने ग्राहकों के लिए कंपनी की एक अपकमिंग SUV को लेकर नया टीजर जारी किया है। हालांकि कंपनी की ओर से इस अपकमिंग व्हीकल को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन यह छोटा-सा प्रीव्यू ही ब्रांड प्रेमियों का ध्यान खींचने में सफल साबित हुआ है। टीजर इमेज और वीडियो Toyota की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए हैं, जिसके साथ Something new is on the horizon यानी कुछ नया आने वाला है, मैसेज पोस्ट किया गया है।

Toyota

Toyota Upcoming SUV (Photo: toyota)

नई एसयूवी का डिजाइन

इस मैसेज के अलावा, कंपनी की ओर से अपकमिंग एसयूवी को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। यानी अपकमिंग एसयूवी के स्पेसिफिकेशन, पावरट्रेन या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी कंफर्म जानकारियां नहीं हैं। कंपनी ने इस टीजर में केवल SUV का पिछला हिस्सा दिखाया है और बाकी डिजाइन को फिलहाल हाइड रखा है।

End of Feed