नई Toyota Innova Hycross में होंगे बड़े बदलाव! लॉन्च से पहले फिर दिखी झलक

टोयोटा अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Innova Hycross का फेसलिफ्ट मॉडल लाने जा रही है। गाड़ी के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके लुक का एक नया टीजर जारी किया है।

टोयोटा (Toyota) अपनी लोकप्रिय MPV Innova Hycross को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट मॉडल का एक नया टीजर जारी किया है। इसे भारत में 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। नए टीजर में कार के डिजाइन में होने वाले कुछ बदलावों की झलक देखने को मिली है। इसके अलावा, Toyota Innova Hycross Facelift में बड़े इंफोटेनमेंट स्क्रीन, अपडेटेड टेक्नोलॉजी और नए फ्लेक्स-फ्यूल इंजन का विकल्प मिलने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नई Innova Hycross में क्या कुछ खास हो सकता है-

Toyota Innova Hycross

बदले हुए लुक के साथ आएगी नई Toyota Innova Hycross

बदल जाएगा फ्रंट लुक

नए टीजर के मुताबिक, Innova Hycross फेसलिफ्ट के फ्रंट लुक में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नए डिजाइन वाले LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs) दिए जाएंगे, जिनका डिजाइन Toyota Taisor की लाइटिंग स्टाइल से मिलता-जुलता हो सकता है। इसके अलावा, फ्रंट ग्रिल को भी अपडेट किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कार का पूरा फ्रंट डिजाइन नहीं दिखाया है। दूसरे बदलावों की बात करें तो इसमें ब्लैक फिनिश वाले ORVMs, क्रोम डोर हैंडल और शार्क-फिन एंटीना देखने को मिलेंगे।

End of Feed