नवरात्र में बाइक खरीदने की तैयारी, 1.5 लाख की कीमत में घर लाएं ये 5 दमदार टू-व्हीलर

अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं और बजट 1.50 लाख रुपये है तो खुश हो जाइए। मार्केट में आपके लिए Royal Enfield से लेकर Hero तक की बाइक के ऑप्शन मौजूद हैं।

शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। फेस्टिव सीजन में बहुत से लोग नई गाड़ी खरीदने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो 1.50 लाख के बजट में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं। आप Royal Enfield से लेकर Hero बाइक खरीद सकते हैं-

top 5 bikes

1.50 लाख बजट में घर ला सकते हैं ये 5 दमदार बाइक (Photo: royal enfield)

Royal Enfield Hunter 350

शहर की सड़कों पर आसान और कंफर्टेबल राइडिंग के लिए Royal Enfield Hunter 350 को खरीद सकते हैं। 2026 Hunter 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिप क्लच मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑल-LED हेडलाइट, डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ Tripper Pod नेविगेशन और Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

End of Feed