सेडान खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, इस साल लॉन्च होंगी ये बवाल कारें

भारतीय कार मार्केट, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट है। भारतीय कार मार्केट में SUVs की पसंद में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ हैचबैक और सेडान कारें अभी भी लोगों के दिल-दिमाग में अपनी जगह बनाये हुए हैं। अगर आप भी इस साल एक सेडान कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आइये आपको बताते हैं कि इस साल सेडान सेगमेंट में आपके लिए क्या कुछ खास है?

Cars Launching In India 2024: भारतीय कार मार्केट इस वक्त दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार मार्केट बन चुकी है। पेट्रोल और डीजल कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों को भी अब भारतीय मार्केट में काफी पसंद किया जाने लगा है। इसके साथ ही SUVs अब लोगों की पहली पसंद बन गई हैं। लेकिन अभी भी सेडान और हैचबैक सेगमेंट की कारों के लिए भारतीय लोगों के मन में एक खास जगह मौजूद है। अगर आप भी हाल-फिलहाल में सेडान कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। भारत में एक के बाद एक कई शानदार कारें लॉन्च होनी हैं। आज हम आपको साल 2024 में लॉन्च होने वाली सबसे शानदार सेडान कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इस साल कौन सी सेडान कारें भारतीय मार्केट में एंट्री लेने वाली हैं।

Cars Launching In India 2024

सेडान खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, इस साल लॉन्च होंगी ये बवाल कारें

नई होंडा अमेज: जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा फिलहाल भारत में कुल 3 कारें ही ऑफर करती हैं और इनमें से 2, सेडान हैं। कुछ समय पहले ही होंडा ने अपनी नई सेडान, होंडा सिटी को अपग्रेड दिया था। सिटी के साथ ही बजट सेडान के रूप में होंडा अमेज को भारतीय कस्टमर काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 2024 में होंडा, अमेज की तीसरी जनरेशन सीरीज को लॉन्च करने वाली है और लोग इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। नई अमेज में आपको ग्लोबल लेवल वाली एकॉर्ड और सिविक कारों के जैसा डिजाईन अपग्रेड मिल सकता है। भारतीय मार्केट में यह कार मारुती सुजुकी डिजायर, टाटा टिगोर, और ह्यून्दे ऑरा जैसी कारों से मुकाबला करेगी।

End of Feed