युवाओं की पसंद New Apache RTR 160 4V लॉन्च, जानें फीचर्स और ऑन-रोड कीमत

TVS ने 2026 Apache RTR 160 4V का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में कई अहम फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। ये फीचर्स पहले केवल टॉप-स्पेक USD और TFT वेरिएंट तक ही सीमित थे।

TVS मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में 2026 Apache RTR 160 4V लॉन्च कर दी है। युवाओं के बीच यह बाइक खासी लोकप्रिय है। मोटरसाइकिल का यह अपडेटेड वर्शन नए स्टैंडर्ड फीचर्स और नए वेरिएंट्स के साथ आया है। खास तौर पर, टॉप वेरिएंट के फीचर्स अब इस स्पोर्टी मोटरसाइकिल के बेस वेरिएंट में भी शामिल कर दिए गए हैं। इस नए वर्शन की शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो बढ़कर 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

TVS APache

टीवीएस अपाचे

अपडेटेड वर्शन में, TVS Apache RTR 160 4V में अब LED DRLs के साथ क्लास-D प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है। इन बदलावों के तहत, अब इस बाइक के सभी वेरिएंट्स में असिस्ट और स्लिपर क्लच को एक स्टैंडर्ड फ़ीचर के तौर पर शामिल किया गया है। नए वेरिएंट्स की इस लाइनअप में अब तीन वेरिएंट्स शामिल हैं, जिनमें टेलिस्कोपिक फ़ोर्क्स और डिजिटल LCD क्लस्टर वाला एंट्री-लेवल सिंगल-चैनल ABS वेरिएंट भी शामिल है।

End of Feed