4 नवम्बर को लॉन्च होगी नई Hyundai Venue, जानें इस बार क्या-क्या बदलाव दिखेंगे

Hyundai जल्द ही भारत में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV, Venue की नेक्स्ट जेनरेशन को लॉन्च करने जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह नई Hyundai Venue (नेक्स्ट जनरेशन) भारत में 4 नवंबर को पेश की जाएगी। अपडेटेड Venue N Line की लॉन्चिंग भी इसके तुरंत बाद हो सकती है। यह बदलाव Hyundai की इस सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV को एक बड़ा रिफ्रेश देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यदि आप भी किसी नई कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Hyundai Venue जल्द ही बाजार में तहलका मचाने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी पीढ़ी की Hyundai Venue भारत में 4 नवंबर को लॉन्च होगी। इसके तुरंत बाद अपडेटेड वेन्यू N Line का भी अवतार देखने को मिल सकता है।

New gen hyundai Venue

New gen hyundai Venue/Photo- Hyundai

बाहरी डिजाइन में बदलाव

नई Hyundai Venue 2025 में डिजाइन का बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें नई फ्रंट और रियर बम्पर, स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन जिसमें वर्टिकली स्टैक्ड प्रोजेक्टर यूनिट्स हैं, नई ग्रिल रेक्टैंगल इंसर्ट्स के साथ, नई एलॉय व्हील डिजाइन, LED टेललाइट्स, रूफ रेल्स और स्पॉइलर जिसमें हाई-माउंटेड स्टॉप लाइट इंटीग्रेटेड शामिल हैं।

End of Feed