Honda ने 2026 के लिए अपनी लोकप्रिय CB750 Hornet को अपडेट किया है, जिसमें कुछ छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस रिफ्रेश का सबसे बड़ा आकर्षण है ई-क्लच तकनीक, जो राइडिंग को और अधिक आरामदायक और आसान बनाती है, हालांकि बाइक का अधिकांश मैकेनिकल सेटअप और परिचित डिजाइन पहले जैसा ही है, Honda ने इसे ताजगी देने के लिए नए रंग विकल्प भी पेश किए हैं। फिलहाल, यह अपडेटेड CB750 Hornet केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही भारत में भी इसकी एंट्री होने की उम्मीद है।
2026 Honda CB750 Hornet/Photo-honda
2026 Honda CB750 Hornet- पहले जैसा ही है इंजन
2026 CB750 Hornet में 755 cc का पैरलल-ट्विन इंजन पहले जैसा ही बना हुआ है, जो 9,500 rpm पर 90 hp और 7,250 rpm पर 75 Nm का टॉर्क देता है। ई-क्लच तकनीक के साथ राइडर को गियर बदलने में आसानी होती है और ट्रैफिक में या स्टॉप पर बाइक को नूट्रल में डाले बिना ही रोका जा सकता है। यदि राइडर चाहें तो पारंपरिक मैनुअल क्लच का उपयोग भी जारी रखा जा सकता है, जिससे यह सेटअप आराम और फ्लेक्सिबिलिटी दोनों प्रदान करता है।
2026 Honda CB750 Hornet- सस्पेंशन और ब्रेकिंग
सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में Showa SFF-BP अपसाइड-डाउन फोर्क और रियर में लिंक्ड मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए ड्यूल 296mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क के साथ ड्यूल-चैनल ABS मिलता है। इसके अलावा, बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, HSTC, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और चार राइडिंग मोड्स स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन और यूजर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
2026 Honda CB750 Hornet
2026 Honda CB750 Hornet- कलर्स
एक और बड़ा अपडेट है इसके नई रंगों की रेंज। Honda ने इसे और आकर्षक बनाने के लिए नए रंग पेश किए हैं, जिनमें Graphite Black & Matt Ballistic Black Metallic with Red Frame, Wolf Silver Metallic with Iridium Gray Metallic, Goldfinch Yellow with Wolf Silver Metallic, और Matt Jeans Blue Metallic with Matt Ballistic Black Metallic शामिल हैं।
