Tesla का धमाका! भारत में लॉन्च हुई 6-सीटर Model Y L; सिंगल चार्ज में चलेगी 681 किलोमीटर

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 'Model Y L Premium' को लॉन्च कर दिया है।

Tesla ने भारतीय बाजार में अपनी नई और खास 6-सीटर SUV Tesla Model Y L लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की भारत में पेश की गई अब तक की सबसे प्रीमियम और फैमिली-फोकस्ड इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इस नई SUV की एक्स-शोरूम कीमत करीब 61.99 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है।

Tesla 6 Seat Model Y L

Tesla 6 Seat Model Y L (Photo: X Handle)

कार स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा लंबी

Model Y L में L का मतलब Long Wheelbase है यानी इस कार को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा लंबा और स्पेशियस बनाया गया है। इसमें 3-रो (2+2+2) सीटिंग लेआउट दिया गया है, जिससे यह एक परफेक्ट फैमिली SUV बन जाती है। खास बात यह है कि इसमें बीच वाली सीटें कैप्टन सीट्स के रूप में दी गई हैं, जिससे कंफर्ट और प्रीमियम फील दोनों बढ़ जाते हैं।

End of Feed