लीजिए आ गई तारीख, 10 जुलाई को Hyundai लॉन्च करने वाली है अपनी सबसे छोटी SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 24, 2023, 10:17 PM IST

Hyundai India ने लगभग सभी फीचर्स की जानकारी देने के बाद अब नई Exter Compact SUV के लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी Tata Punch के मुकाबले ये नई कार 10 जुलाई 2023 को लॉन्च करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 जुलाई को लॉन्च होगी नई एक्सटर
  • टाटा पंच से पंगा लेगी कॉम्पैक्ट एसयूवी
  • जोरदार फीचर्स से लैस होगी नई कार

Hyundai Exter Launch Date: ह्यून्दे ने अपनी सबसे सस्ती एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। ये कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी होगी जिसे भारतीय मार्केट में 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। जहां कई नए फीचर्स के साथ हाल में एक्सटर को सामान्य रूप से 6 एयरबैग्स मिलने की जानकारी सामने आई थी, वहीं अब कंपनी ने ये भी बता दिया है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ डैशकैम भी मिलने वाला है। इस डैशकैम की मदद से आप कार में बैठे लोगों की सेल्फी भी ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने ये भी बताया है कि कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा भी ग्राहकों को उपलबध कराया जाएगा।

Hyundai New Exter Compact SUV Will Launch On July 10

कंपन बत दिय ि कॉम्पैक् एसयूव सा डैशकै मिलन वाल

End of Feed