Bharat Mobility Expo 2025 में TATA की ये 5 SUVs मचाएंगी धूम, जानें किन खास फीचर्स से होंगी लोडेड

कल से भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) की शुरुआत होने जा रही है। जानी मानी कार निर्माता कंपनी टाटा भी भारत मोबिलिटी एक्सपो में शिरकत करने वाली है। टाटा की तरफ से इस साल कई धांसू कारें पेश की जा सकती हैं। यहां हम आपको टाटा की 5 SUVs के बारे में बताने जा रहे हैं जो कंपनी द्वारा भारत मोबिलिटी एक्सपो में पेश की जा सकती हैं। आइये जानते हैं टाटा की 5 SUVs में क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।

Bharat Mobility Expo: कल 17 जनवरी 2025 से भारत में कारों का मेला, भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 (Auto Expo 2025) शुरू होने जा रहा है। इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो में एक से बढ़कर एक शानदार कारें नजर आने वाली हैं। जानी-मानी कार निर्माता कंपनी टाटा भी इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो में भाग लेने वाली है। भारतीय कार मार्केट में अब SUVs को काफी पसंद किया जा रहा है। यहां हम आपको टाटा की उन 5 SUVs के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में पेश की जा सकती हैं। आइये जानते हैं कि टाटा कौन सी 5 SUVs पेश करने वाली है और साथ ही जानते हैं कि इन SUVs में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Bharat Mobility Expo 2025

Bharat Mobility Expo 2025 में TATA की ये 5 SUVs मचाएंगी धूम

टाटा सफारी पेट्रोल/EV

टाटा सफारी कंपनी की जानी-मानी 7 सीटर SUV है। भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पेश किया जाएगा। इसके साथ ही टाटा सफारी का नया पेट्रोल वेरिएंट भी एक्सपो में पेश किया जा सकता है। नई टाटा सफारी में टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है जिसकी बदौलत यह कार पहले से काफी ज्यादा पावरफुल हो जाएगी।

End of Feed