Tata Nexon EV पर मिल रहा जोरदार डिस्काउंट, Tiago EV पर भी मिली बड़ी छूट

Tata Nexon EV And Tiago EV Discounts: टाटा मोटर्स ने मई 2024 में नैक्सॉन ईवी और टियागो ईवी पर बड़ा डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने 76,000 रुपये तक डिस्काउंट नैक्सॉन ईवी के 2023 मॉडल पर दिया है, वहीं 2024 मॉडल पर कुल 56,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन ईवी पर बड़ा डिस्काउंट
  • टियागो ईवी पर भी होगी बड़ी बचत
  • मई 2024 में ग्राहकों को मिला लाभ

Tata Nexon EV And Tiago EV Discounts: टाटा मोटर्स ने नैक्सॉन ईवी पर जोरदार डिस्काउंट दिया है और ग्राहक अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 76,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। बता दें कि 76,000 रुपये तक डिस्काउंट 2023 मॉडल पर दिया जा रहा है। 2024 मॉडल की बात करें तो एंपावर्ड प्लस एमआर और एंपावर्ड प्लस एमआर डार्क वेरिएंट्स पर 56,000 रुपये का डिस्काउंट मिला है। नैक्सॉन ईवी के अलावा कंपनी ने टियागो ईवी पर भी बड़ा डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने 2023 मॉडल पर 72,000 रुपये तक छूट दी है, वहीं 2024 मॉडल पर 52,000 रुपये तक फायदा ग्राहकों को मिल सकता है।

Tata Nexon EV Discount

ग्राहक अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 76,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं

फीचर्स कौन-कौन से मिले

2023 टाटा नैक्सॉन ईवी को कई नए फीचर्स दिए गए हैं जिनमें सबसे आकर्षक दो बड़े साइज के स्क्रीन हैं। यहां 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिटस्म मिला है इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 10.25-इंच का है। स्टीयरिंग पर अब पैडल शिफ्टर मिला है, इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, वायरलेस चार्जर, वॉइस कमांड फंक्शन, हाइट अडजस्टेबल और वेंटिलेटेड अगली सीट्स, एयर प्यूरिफायर और सबवूफर वाले जेबीएल साउंड सिस्टम के साथ सनरूफ दी गई है। पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कार के मुकाबले नई नैक्सॉन ईवी काफी अलग दिखती है। इसके अगले हिस्से में पूरे बोनट को घेरता एलईडी लाइटबार दिया गया है और कंपनी ने 7 रंगों में इसे उपलब्ध कराया है।

End of Feed