Tata Tiago और Tigor CNG पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, इसी महीने खरीद पर होगी तगड़ी सेविंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 10, 2024, 12:54 PM IST

Tata Motors ने फरवरी 2024 में अपनी दो किफायती कारों Tiago CNG और Tigor CNG पर दमदार डिस्काउंट दिए हैं। कंपनी ने इस महीने के अंत तक इन दोनों कारों पर 75,000 रुपये तक बचत करने का मौका ग्राहकों को दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टिआगो और टिगोर सीएनजी ऑफर्स
  • 29 फरवरी तब ग्राहकों को मिलेगा फायदा
  • 75,000 रुपये तक बचत कर सकेंगे ग्राहक

Tata Tiago And Tigor CNG Discounts: टाटा मोटर्स ने हाल में भारत की पहली ऑटोमैटिक ट्रांसशिन वाली दो सीएनजी कारें - टिआगो आईसीएनजी और टिगोर आईसीएनजी लॉन्च की हैं। अब कंपनी ने फरवरी 2024 में इन दोनों कारों के सामान्य सीएनजी मॉडल्स पर 75,000 रुपये तक डिस्काउंट उपलब्ध कराया है, इसमें 60,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस उपलब्ध कराया है। कार के डुअल सीएनजी सेटअप वाले वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं जिनमें 35,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

Tata Tiago And Tigor CNG Discounts

ार डुअल ीएनजी सेटअ वाले रिएंट पर 50,000 रुये तक ऑफर् मि हैं

सीएनजी में मिला ऑटोमैटिक

टाटा मोटर्स ने अपनी दो किफायती कारों टिआगो और टिगोर के आईसीएनजी वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इनमें से टिआगो आईसीएनजी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये है, वहीं टिगोर आईसीएनजी की कीमत 8.84 लाख रुपये रखी गई है। इन दोनों का माइलेज 28 किमी से भी ज्यादा होने का दावा कंपनी ने किया है। मौजूदा रंगों के अलावा टाटा मोटर्स टिआगो आईसीएनजी को नए टोर्नाडो ब्लू और टिआगो एनआरजी को ग्रासलैंड बेज और टिगोर को मीटिओर ब्रोन्ज कलर में पेश करने वाली है।

End of Feed