कार खरीदने का है प्लान तो करें थोड़ा इंतजार, जुलाई में आ रही 2023 Tata Nexon!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 2, 2023, 04:43 PM IST

Tata Motors बीते कुछ महीनों से 2023 Nexon Facelift की लगातार टेस्टिंग कर रही है। अब सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कंपनी जुलाई 2023 में इस एसयूवी की नई जनरेशन लॉन्च कर सकती है जो बहुत अलग होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जुलाई में लॉन्च होगी नैक्सॉन फेसलिफ्ट!
  • कई सारे कारें लॉन्च करने वाली है टाटा
  • जोरदार फीचर्स और नए लुक में आएगी

2023 Tata Nexon Facelift: टाटा मोटर्स बहुत जल्द ग्राहकों की चहेती नैक्सॉन का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। बीते कुछ समय से नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा था, अब इसके लॉन्च की जानकारी सामने आ गई है। सूत्रों की मानें तो टाटा मोटर्स नई 2023 नैक्सॉन फेसलिफ्ट को जुलाई में लॉन्च करने वाली है। इसे बिल्कुल नई डिजाइन और स्टाइल के साथ मार्केट में लाया जा रहा है। नई नैक्सॉन मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल अलग है और टाटा कर्व कॉन्सेप्ट से नई कार बहुत प्रेरित नजर आ रही है।

2023 Tata Nexon Facelift Likely To Launch In July

इस िल्कुल िजाइन ्टा के सा मा्केट मे ला जा है(File Photo)

और कौन सी गाड़ियां ला रही टाटा?

टाटा मोटर्स 2023 के मध्य, अंत और 2024 की शुरुआत तक कई नई गाड़ियां भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इनमें ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस की गई टाटा कर्व शामिल है जिसका डेब्यू अगले साल होने वाला है। इसके अलावा कंपनी टाटा हैरियर और सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन के साथ ईवी मॉडल्स भी पेश करने वाली है। हालांकि सबसे पहले नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट ही लॉन्च की जाने वाली है जिसकी बुकिंग्स संभवतः जून 2023 में शुरू की जा सकती है।

End of Feed