जनवरी 2024 में लॉन्च होने वाली है Tata Punch Electric, अब EV मार्केट में मचेगा हंगामा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 20, 2023, 06:05 PM IST

Tata Motors नई Punch Electric से जनवरी 2024 में पर्दा हटाने वाली है जिसका बेसब्री से भारत में इंतजार किया जा रहा है। ये New Electric Compact SUV होगी जिसकी कीमत के हिसाब से मुकाबला तय होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई टाटा पंच ईवी के डेब्यू की पुष्टि!
  • जनवरी 2024 में हटेगा ईवी से पर्दा
  • बजट में हुई तो हंगामा मचा देगी कार

Tata Punch Electric Debut Confirmed: टाटा मोटर्स लंबे समय से भारत की अलग-अलग सड़कों पर नई पंच इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग कर रही है। अब कंपनी ने इसके लॉन्च की जानकारी पुख्ता कर दी है। कुछ सूत्रों के हिसाब से जानकारी मिली है कि जनवरी 2024 में टाटा पंच ईवी का डेब्यू किया जाएगा। हालांकि टाटा मोटर्स की ओर से अब तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कुल मिलाकर अगर सही बजट में नई पंच ईवी लॉन्च हुई तो बिक्री के मामले में ये टाटा के इलेक्ट्रिक डिविजन को बहुत आगे ले जा सकती है। भारतीय मार्केट में नई टाटा पंच ईवी का मुकाबला सिट्रॉएन ईसी3 के साथ होने वाला है।

Tata Punch EV Debut Confirmed

भारती र्के काबल िट्रॉएसी3

कितनी होना चाहिए कीमत

जनवरी 2024 में आ रही टाटा पंच इलेक्ट्रिक को अगर टाटा मोटर्स 10 लाख से कम बजट में अच्छी रेंज के साथ लॉन्च करती है जो ज्यादातर ग्राहकों के दायरे में आएगी। अनुमान भी ऐसा ही लगाया जा रहा है, यानी नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक 9 से 12 लाख के बजट में खरीदी जा सकेगी। नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक के एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव तो नहीं होने वाले, लेकिन इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कुछ बदलाव पंच ईवी को मिल सकते हैं। नई ईवी को नए 5-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे और पिछले पहिये में डिस्क ब्रेक्स मिलने वाले हैं।

End of Feed