Tata Aeris लॉन्च से पहले पहुंची डीलरशिप, 25 सितंबर को लेगी ग्रैंड एंट्री

टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए एक नई कॉम्पैक्ट सेडान Tata Aeris लाने जा रही है। कंपनी अपनी इस कार को कल यानी 25 सितंबर को पेश करने जा रही है।

Tata Motors की नई कॉम्पैक्ट सेडान Tata Aeris लॉन्च से ठीक पहले डीलरशिप पर पहुंच गई है। कंपनी इस कार को 25 सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। डीलरशिप पर नजर आई कार से इसके लोअर-स्पेक वेरिएंट और CNG मॉडल की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि Tata Aeris को मौजूदा Tata Tigor के रिप्लेसमेंट के तौर पर पेश किया जा रहा है और कंपनी की लाइनअप में यह Tiago हैचबैक के ऊपर जगह बनाएगी।

Tata Aeris

Tata Aeris कल होने जा रही है लॉन्च (Photo: X Handle/ @TATA_CARS)


Aeris CNG कार ग्रे कलर में आई नजर

डीलरशिप पर देखी गई Aeris CNG कार ग्रे कलर में नजर आई है। इसमें लोअर वेरिएंट के हिसाब से व्हील कवर दिए गए हैं, जो Tiago के शुरुआती वेरिएंट्स से मिलते-जुलते हैं। कार के रियर में टेल-लैंप डिजाइन में भी वेरिएंट के हिसाब से अंतर देखने को मिलता है। इससे संकेत मिलता है कि Tata अलग-अलग वेरिएंट में डिजाइन और फीचर्स के स्तर पर अंतर रख सकती है।

End of Feed