क्या भारत में मारुति XL6 फेसलिफ्ट बनकर आ रही है Suzuki XL7 ? जानिए डिटेल्स

Suzuki ने GIIAS 2026 में अपडेटेड XL7 को पेश किया है, जिसमें नया डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और कई टेक्नोलॉजी अपग्रेड देखने को मिले हैं।

मारुति सुजुकी की लोकप्रिय प्रीमियम MPV XL6 को आने वाले समय में बड़ा अपडेट मिल सकता है। इसका संकेत इंडोनेशिया में पेश की गई 2026 Suzuki XL7 Facelift से मिलता है। Suzuki ने Gaikindo Indonesia International Auto Show (GIIAS 2026) में अपडेटेड XL7 को पेश किया है, जिसमें नया डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और कई टेक्नोलॉजी अपग्रेड देखने को मिले हैं।

Suzuki XL7

Suzuki XL7 फेसलिफ्ट मॉडल हुआ पेश (X handle)

हालांकि, Maruti Suzuki ने अभी तक भारत में XL6 Facelift लॉन्च करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन XL7 और XL6 का प्लेटफॉर्म, डिजाइन और कई फीचर्स पहले से काफी हद तक समान रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि इंडोनेशिया मॉडल के कुछ अपडेट भारत में बिकने वाली XL6 में भी देखने को मिल सकते हैं।

End of Feed