सुजुकी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Access 125 को नए रंगों के साथ अपडेट किया है। कंपनी ने इस स्कूटर के लाइनअप में Metallic Royal Bronze और Metallic Mat Bordeaux Red सहित नए कलर ऑप्शन शामिल किए हैं। इसके अलावा, Pearl Mat Aqua Silver और Solid Ice Green रंग भी चुनिंदा वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। नए रंगों की खास बात यह है कि इनमें से कुछ केवल Ride Connect सीरीज के वेरिएंट तक सीमित रखे गए हैं। स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 83,086 रुपये है। नए कलर ऑप्शन 23 नवंबर से डीलरशिप पर पहुंचने शुरू होंगे।
Suzuki Access 125 अब नए कलर ऑप्शन में
Suzuki Access 125: वेरिएंट और कीमत
सुजुकी Access 125 कुल पांच वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके Standard वेरिएंट की कीमत 83,086 रुपये, Special की 89,428 रुपये और Ride Connect की 91,627 रुपये है। वहीं, Ride Connect ABS की कीमत 98,432 रुपये और टॉप TFT ABS वेरिएंट की कीमत 1,03,780 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो Standard वेरिएंट में Metallic Mat Black No. 2, Metallic Mat Stellar Blue और नया Solid Ice Green मिलेगा। Special वेरिएंट में इनके साथ Pearl Grace White भी उपलब्ध है। Ride Connect और Ride Connect ABS में नए Pearl Mat Aqua Silver और Metallic Royal Bronze का विकल्प दिया गया है। वहीं, टॉप Ride Connect TFT ABS वेरिएंट में नया Metallic Mat Bordeaux Red मिलेगा। Special Edition के मौजूदा रंगों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वेरिएंट के हिसाब से क्या मिलेंगे फीचर्स?
अगर आप Special वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो Standard की तुलना में इस वेरिएंट के लिए 6,342 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। इसके बाद Ride Connect वेरिएंट की कीमत में 2,199 रुपये का अंतर है। इसमें ब्लूटूथ बेस्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल व मैसेज अलर्ट मिलते हैं।
Ride Connect ABS वेरिएंट के लिए 6,805 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसमें सिंगल-चैनल ABS मिलता है, जो अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में पहियों को लॉक होने से बचाने में मदद करता है। टॉप TFT ABS वेरिएंट में 5,348 रुपये अतिरिक्त देकर 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले मिलता है। इस तरह बेस और टॉप वेरिएंट की कीमत में 20,694 रुपये का अंतर है।
इंजन और अन्य खूबियां
इस स्कूटर के सभी वेरिएंट में 125cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह OBD-2B नॉर्म्स के अनुरूप है और इसमें Suzuki Eco Performance टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 24.4 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, एक्सटर्नल फ्यूल लिड, बड़ा फ्लोरबोर्ड और लंबी सीट भी मिलती है।
अगर आप नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी चाहते हैं तो Ride Connect अच्छा विकल्प है। वहीं, ABS के लिए Ride Connect ABS और बड़े कलर डिस्प्ले के लिए TFT ABS चुन सकते हैं। पसंदीदा रंग और वेरिएंट की उपलब्धता डीलर से जरूर जांच लें।
